Cricket
ICC world test championship final: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 से हराकर जीता अपना पहला वर्ल्ड कप टाइटल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का परिणाम रिजर्व डे में निकल आया। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त देकर अपना पहला आईसीसी वर्ल्ड कप जीत लिया। भारत की खराब बल्लेबाजी और कीवी गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को जीत के लिए केवल 139 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
.
![]() |
| Source: google.com |
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर टेस्ट चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया है। यह न्यूजीलैंड की पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी है।
रिजर्व डे के दिन भारतीय टीम ने पांचवे दिन के अपने स्कोर 2 के नुकसान पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन जल्द ही कीवी तेज गेंदबाज कायल जेमिसन ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा को आउट करके भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। जबकि टीम के स्कोरबोर्ड पर केवल 6वे दिन सात रन ही जुड़े थे वहीं एक रन और जुड़ने के चेतेश्वर पुजारा भी कायल जेमिसन का शिकार हो गए।
कप्तान विराट कोहली ने 13 और चेतेश्वर पुजारा ने 15 रन बनाए। भारत की और से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए वहीं रोहित शर्मा ने 30 रन की पारी खेली।
मैच के 6वे दिन भारतीय टीम कीवी गेंदबाजों के आगे तास के पत्तों की बिखर गई और 170 रन बनाकर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की और से अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 3, कायल जेमिसन ने 2 और नील वेगनर ने 1 विकेट हासिल किया।
न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत लिया मैच
भारतीय पारी 170 पर समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड को जीत के लिए 53 ओवर में 139 रन बनाने थे जिसे उसने बड़ी आसानी से 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की और से कप्तान केन विलियमसन ने 52 रन की पारी खेली और रॉस टेलर ने 47 रनों का योगदान दिया। कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर ने अविजित 96 रन की साझेदारी करके टीम को शानदार जीत दिलाई।
![]() |
| Source: google.com |
भारत की और से दूसरी पारी में केवल रविचंद्रन अश्विन ही विकेट लेने में कामयाब रहे। अश्विन ने दिनों ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कन्वे को आउट किया लेकिन उसके बाद भारत का कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हो सका।
कायल जेमिसन बने मैन ऑफ द मैच
फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज कायल जेमिसन को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। कायल जेमिसन ने मैच में कुल 7 विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में 5 तो दूसरी पारी में 2 विकेट लिए। कायल जेमिसन ने दोनों पारियों में भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपना शिकार बनाया।
न्यूजीलैंड ने हासिल की टेस्ट गदा
न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जीतकर टेस्ट मैच की गदा पर कब्जा जमा लिया है इससे पहले यह गदा भारतीय टीम के पास थी। वहीं टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर कीवी टीम को 1.6 मिलियन(लगभग 12 करोड़ ) की धनराशि प्रदान की गई वहीं भारतीय टीम को 6 करोड़ की इनामी राशि प्राप्त हुई।
रविचंद्रन अश्विन ने जीती गोल्डन बॉल
भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक रविचंद्रन अश्विन ने फाइनल मुकाबले में 4 विकेट लेकर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की गोल्डन बॉल अपने नाम कर ली। अश्विन गोल्डन बॉल की दौड़ में पेट कमिंस से 3 विकेट पीछे थे लेकिन फाइनल मैच में अश्विन ने 4 विकेट लेकर पहले स्थान पर काबिज पेट कमिंस को हटाकर गोल्डन बॉल अपने नाम कर ली।
वहीं टॉप बल्लेबाज की बात की जाए तो यहां मरनुस लबूसचग्न ने बाजी मारी है।
विराट कोहली का आईसीसी टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन जारी
कप्तान विराट कोहली का आईसीसी टूर्नामेंट न जीतने का खराब प्रदर्शन जारी है। विराट कोहली अभी तक एक भी आईसीसी इवेंट नही जीत सके हैं। विराट कोहली 2016 में भरत के कप्तान बनाए गए थे तब से विराट कोहली भारत के लिए 4 आईसीसी टूर्नामेंट में शिरकत का चुके हैं। लेकिन वह अभी तक एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सके हैं।
भारत को 2016 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों शिकस्त मिली वहीं 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 180 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा।
2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी वहीं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक बार फिर न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया।



0 Comments: