Headlines
Loading...
ICC world test championship final: दूसरे दिन भी खराब मौसम और बारिश ने डाली खलल हो सका केवल 64 ओवर का खेल

ICC world test championship final: दूसरे दिन भी खराब मौसम और बारिश ने डाली खलल हो सका केवल 64 ओवर का खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन भी बारिश ने खलल डाला जिस दूसरे दिन भी केवल 64.4 ओवर का खेल हो सका। भारत ने पहले खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए थे।



ICC world test championship final





पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की और से रोहित शर्मा और शुबमन गिल ओपनिंग करने के लिए उतरे।


दोनों ओपनर्स ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और कीवी गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी का डटकर सामना किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े।


कीवी गेंदबाजों ने की जोरदार वापसी


भारत के दोनों ओपनर्स को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी और लग रहा था कि दोनों बड़ी पारी खेल सकते हैं लेकिन कीवी गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए मात्र 1 रन के भीतर दोनों ओपनर्स को आउट करके मैच का पासा पलट दिया।



ICC world test championship final





न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज कायल जेमिसन ने रोहित शर्मा को आउट करके भारत को पहला झटका दिया। रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हुए।


इसके तुरंत बाद अपना पहला ओवर लेकर नील वेगनर ने शुभमान गिल को भी चलता किया। नील वेगनर ने शुभमान को 28 रन के स्कोर पर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट कराया।


इसके बाद बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा ने 36 गेंद बाद अपना खाता खोला और दो चौके मार कर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने चेतेश्वर पुजारा को 8 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।


अच्छी शुरुआत करने के बाद भी भारतीय टीम 88 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल स्थिति में आ गई थी लेकिन कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम को संकट की घड़ी से उबार लिया।


न्यूजीलैंड की और से कायल जेमिसन, ट्रेंट बोल्ट और नील वेगनर ने 1-1 विकेट चटकाया।


विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने की अच्छी साझेदारी


88 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारत संकट की घड़ी आ गई थी लेकिन कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने 58 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम के स्कोर को 146 पर पहुंचा दिया है। 



ICC world test championship final




कप्तान विराट कोहली और 44 रन और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।


खराब मौसम और बारिश ने फिर डाला मैच में खलल


दूसरे दिन भी खराब मौसम और बारिश ने मैच को पूरा नहीं होने दिया और 64.4 ओवर बाद ही दूसरे दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई। खराब मौसम के कारण बीच बीच में खेल को रोकना पड़ रहा था और अंतिम सत्र में पानी ने दस्तक देकर आखिरी सत्र को धो दिया।



ICC world test championship final




पहले दिन एक भी गेंद न डाले जाने पर दूसरे दिन मैच को आधा घंटा पहले 3:00 बजे शुरू किया गया। दूसरे दिन 98 ओवर करने की योजना थी लेकिन बारिश ने फिर मैच को पूरा नहीं होने दिया।


मैच का संक्षिप्त स्कोर

रोहित शर्मा - 34 रन, शुभमन गिल - 28 रन
चेतेश्वर पुजारा - 8 रन, विराट कोहली - 44* रन
अजिंक्य रहाणे - 29* रन

कायल जेमिसन - 14/1, नील वेगनर - 28/1
ट्रेंट बोल्ट - 32/1


0 Comments: