Headlines
Loading...
IPL के पहले मैच और WPL के पहले मैच की तुलना

IPL के पहले मैच और WPL के पहले मैच की तुलना

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला सीजन 2008 में आयोजित हुआ था वहीं महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का आयोजन इस साल किया जा रहा है।

आज हम आईपीएल इतिहास के पहले मैच और WPL के पहले मैच की तुलना करने वाले हैं।


आईपीएल का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था वहीं WPL का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया।


आईपीएल के पहले मैच की पहली पारी में भी 200 से अधिक रन बने थे वहीं WPL के पहले मैच की पहली पारी में भी 200 रन बने हैं। आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 223 रन बनाए थे वहीं WPL के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 207 रन का स्कोर खड़ा किया।




कोलकाता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बैंगलोर को 82 रन पर समेट दिया था वहीं मुंबई ने भी गुजरात को 64 रन पर समेट दिया।


आईपीएल के पहले मैच में केकेआर ने आरसीबी को 140 रनों से हराया था वहीं WPL के पहले मैच में मुंबई ने गुजरात को 143 रन से पस्त किया।




आईपीएल के पहले मैच की दूसरी पारी 15.1 ओवर में सिमटी थी जबकि WPL के पहले मैच की दूसरी पारी भी 15.1 ओवर में ही खत्म हुई।


आईपीएल के पहले मैच में कुल 17 छक्के और 18 चौके लगे थे वहीं WPL के पहले मैच में कुल 8 छक्के और 36 चौके लगे।




आईपीएल के पहले मैच में केकेआर के बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम मैन ऑफ द मैच बने थे वहीं WPL के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

0 Comments: