Cricket
ICC world test championship final: न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाई 32 रनों की अहम बढ़त
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के 5वे दिन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 32 रनों की मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की।
वहीं ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में 5वे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पारी को 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन से आगे बढ़ाना शुरू किया। 5वे दिन भी खेल कुछ देरी से शुरू हुआ और दिन में लगभग 81 ओवर डाले गए।
न्यूजीलैंड ने पांचवे दिन बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारत पर पहली पारी में 32 रनों की अहम बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड की और से बल्लेबाजी करने उतरे केन विलियमसन और रॉस टेलर ने स्कोर को 117 रनों तक पहुंचाया लेकिन 117 रन पर मोहम्मद शमी ने रॉस टेलर (11) को आउट करके न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने 135 रन के स्कोर तक अपने 5 बल्लेबाजों को गंवा दिया। वहीं 162 रन पर कोलिन डी ग्रैंडहोम के आउट होने पर ऐसा लग रहा था कि भारत पहली पारी में बढ़त बना लेगा लेकिन कीवी कप्तान केन विलियमसन ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने कायल जेमिसन के 30 रन और टिम साउदी के साथ 29 रनों की साझेदारी करके टीम के स्कोर को 221 रन तक पहुंचाया।
कप्तान केन विलियमसन महज एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गय और 49 रन बनाकर इशांत शर्मा का शिकार बने।
न्यूजीलैंड ने अंतिम 4 विकेट के लिए 87 रन जोड़े और स्कोर को 249 तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड की और से अंत में टिम साउदी ने 30 और कायल जेमिसन ने 21 रनों की उपयोगी पारियां खेली।
मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने बरपाया कहर
पांचवे दिन मोहम्मद शमी अपनी लय में नजर आए और उन्होंने पहले ही सत्र में न्यूजीलैंड की टीम को झकझोर दिया। मोहम्मद शमी ने मैच में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। उन्होंने रॉस टेलर, बीजे वाटलिंग, कोलिन डी ग्रैंड होम और कायल जेमिसन को अपना शिकार बनाया।
वहीं इशांत शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने किए जिसमे से कप्तान केन विलियमसन का विकेट सबसे महत्वपूर्ण था। इशांत शर्मा ने कप्तान केन विलियमसन सहित हेनरी निकोलस और डेवोन कन्वे को अपना शिकार बनाया।
भारत की और से रविचंद्रन अश्विन ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया।
भारत ने गंवा दिए 64 रन पर 2 विकेट
भारत की और से दूसरी पारी में भी ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके। दोनों बल्लेबाजों को टिम साउदी ने सस्ते में चलता किया।
भारत नेअपना पहला विकेट 24 रन के स्कोर पर गंवाया। टिम साउदी ने शुभमन गिल को 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। रोहित शर्मा भी अच्छी शुरुआत मिलने के बाद उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 30 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार हो गए। भारत ने रोहित शर्मा का विकेट 51 रन के स्कोर पर गंवाया।
न्यूजीलैंड की और से दूसरी पारी में अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
रिजर्व डे में खेला जाएगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में पहला और चौथा दिन बिना कोई गेंद फेंके बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं मैच में अभी तक लगभग 230 ओवर ही हो पाय हैं जिस कारण मैच को पूरा करने के रिजर्व डे का सहारा लिया जायेगा।
अगर इस दिन भी कोई परिणाम नहीं निकलता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।




0 Comments: