Headlines
Loading...
क्रिकेट इतिहास के कुछ दिलचस्प संयोग जिन्हें देख दर्शक भी दंग रह गए।

क्रिकेट इतिहास के कुछ दिलचस्प संयोग जिन्हें देख दर्शक भी दंग रह गए।

कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है लेकिन कुछ मौकों पर साबित भी हो गया है कि क्रिकेट वास्तव में अनिश्चितताओं का ही खेल है।

जी हां हम आज हम बात करने जा रहे हैं कुछ दिलचस्प संयोगों की जिनके बारे में यकीन करना मुमकिन नहीं है लेकिन यह हुआ है।

भारत की और से तीन खिलाड़ियों ने ठोके हैं वनडे में दोहरे शतक और तीनों के ही साथ हुआ गजब का संयोग


जैसा की आप जानते हैं कि भारत की और से अभी तक सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। लेकिन इन लोगों के दोहरे शतक में एक दिलचस्प संयोग छुपा है जो शायद आपको न पता हो तो चलिए हम उसके बारे में बात करते हैं।


सचिन तेंदुलकर का दोहरा शतक


जैसा की आप जानते हैं कि भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था। उन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा कर दिखाया था। 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में खेले गए मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 200 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 42.5 ओवर में 248 रन पर सिमट गई।



Best coincidence in cricket



वीरेंद्र सहवाग का दोहरा शतक


अब बात करते हैं वीरेंद्र सहवाग के दोहरे शतक की। वीरेंद्र सहवाग वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ इंदौर में 8 दिसंबर 2011 को खेले गए चौथे मुकाबले में 149 गेंदों का सामना करते हुए 219 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। यह उस समय की वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी इनिंग थी। वीरेंद्र सहवाग के दोहरे शतक की बदौलत इंडिया ने 418 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 265 रनों पर ढेर हो गई।



Best coincidence in cricket




रोहित शर्मा का दोहरा शतक


जैसा की आप सभी जानते हैं कि रोहित शर्मा ने एक नहीं दो नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं लेकिन हम बात कर रहे हैं उनकी सबसे बड़ी पारी की जो श्रीलंका के विरुद्ध ईडेन गार्डन के मैदान पर आई थी। 13 नवंबर 2014 को खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने श्रीलंकन गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 173 गेंद में 264 रन ठोक डाले। रोहित शर्मा द्वारा खेली गई यह पारी वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। 
रोहित शर्मा की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 404 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम महज 251 रन पर ढेर हो गई।


क्या आपने स्कोरबोर्ड पर गौर किया


अगर आपने तीनों मैचों का स्कोरबोर्ड सही से देखा हो तो आपको पता चलेगा कि भारत ने यह तीनों ही मैच 153 रनों से जीते हैं। मेरे हिसाब से इससे बड़ा संयोग भारतीय क्रिकेट में अब शायद ही देखने को मिले।



अब हम बात करते हैं क्रिकेट इतिहास के दूसरे संयोग की


अब हम बात करते हैं एक और संयोग की बात है साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच की। 11 नवंबर 2011 को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा था। मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 236 रन बनाने थे। 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए थे। 


अब इसके बाद आया वह मौका जब बना एक अद्भुत संयोग। 11 नवंबर 2011 को 11 बजकर 11 मिनट पर साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 111 रन बनाने थे। मतलब 11/11/11 को 11:11 बजे साउथ अफ्रीका को 111 रन बनाने थे 


 इस अद्भुत संयोग को देखकर अंपायर इयान गोल्ड समेत ग्राउंड में उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने एक पैर पर खड़े होकर इस पल को यादगार बनाया।


रोहित शर्मा के दोहरे शतक बने विराट कोहली को रनआउट कराकर


रोहित शर्मा ने अभी तक अपने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। इन तीन दोहरे शतकों में दो में विराट कोहली उनके साथ टीम में थे जबकि एक मैच में विराट कोहली को आराम दिया गया था। 



Best coincidence in cricket




रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ बनाए गए दोनों दोहरे शतकों में विराट कोहली को रनआउट कराया। 
रोहित शर्मा ने अपना पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था। इस मैच में रोहित शर्मा ने विराट कोहली को 0 रन पर रनआउट कराया।


वहीं रोहित शर्मा ने 264 रनों की पारी श्रीलंका के विरुद्ध खेली। इस मैच में रोहित शर्मा ने विराट कोहली को 66 रनों पर रनआउट कराया।


वहीं जब रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया तब विराट कोहली टीम में मौजूद नहीं थे जिस कारण रोहित शर्मा को अपना तीसरा दोहरा शतक बिना विराट कोहली को रनआउट कराय बनाना पड़ा।


अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे सीरीज में हुआ गजब संयोग


2018 में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई वनडे सीरीज में भी एक गजब का संयोग देखने को मिला। सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम महज 179 रनों पर ढेर हो गई और अफगानिस्तान मैच 154 रन से जीत गया।


लेकिन दूसरे मैच में मामला इसके उलट हो गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए और अफगानिस्तान इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 179 रन पर सिमट गई। इस तरह दूसरे मैच को जिम्बाब्वे ने पहले मैच के अंदाज में 154 रनों से जीता।


दोनों टीमों ने 333 रन बनाने के लिए 5-5 विकेट ही गवाएं है न गजब का संयोग। 


मेरे हिसाब से यह क्रिकेट के आज तक सबसे दिलचस्प संयोग है यदि आप की नजर में कोई स्पेशल संयोग हो तो हम कॉमेंट सेक्शन बताएं।

0 Comments: