Headlines
Loading...
ICC World test championship: WTC playing 11 में नहीं मिली विराट कोहली को जगह केन विलियमसन को बनाया गया कप्तान

ICC World test championship: WTC playing 11 में नहीं मिली विराट कोहली को जगह केन विलियमसन को बनाया गया कप्तान

2019 से 2021 तक खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की समाप्ति के बाद WTC प्लेइंग इलेवन जारी की है जिसका कप्तान केन विलियमसन को बनाया गया है। वहीं इस टीम में भारतीय कप्तान विराट कोहली को जगह नहीं मिली है।


ICC World test championship



18 से 23 जून तक खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का समापन हुआ। फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर wtc ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की समाप्ति के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो की ओर से एक्सपर्ट्स और क्रिकेट प्रशंसकों के वोटिंग के आधार पर प्लेइंग इलेवन जारी की गई है जिसका कप्तान केन विलियमसन को बनाया गया। वहीं इस टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। भारत की ओर से रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन को इस टीम में शामिल किया गया है।



वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 में 9 टीमों को शामिल किया गया था। हर टीम को 6-6 सीरीज खेलनी थी। 6 में से 3 अपने घर पर और 3 सीरीज घर से बाहर खेलनी थी।



इस टीम ऑस्ट्रेलिया के 3, न्यूजीलैंड के 3 और इंग्लैंड और श्रीलंका के 1-1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। टीम में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।



WTC playing 11 की ओपनिंग जोड़ी



रोहित शर्मा


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा को टीम में बतौर ओपनर शामिल किया गया है। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 12 मैचों में 60.77 की औसत से 1094 रन बनाए जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 212 रन की पारी उनका बेस्ट स्कोर रहा।


ICC World test championship



यह भी पढ़़े -




दिमुथ करुणारत्ने


रोहित शर्मा के साथ दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को चुना गया। दिमुथ करुणारत्ने ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 मैचों में 55.5 की औसत से 999 रन बनाए जिसमें 4 शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 244 रन की पारी उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।


WTC playing 11 का मध्य क्रम


मर्नुस लबूसचग्ने


ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मर्नुस लबूसचग्ने को टीम तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए रखा गया है। मर्नुस लबूसचग्ने ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 13 मैचों में 72.82 की शानदार औसत के साथ 1675 रन बनाए जिसमें 5 शतक और 9 अर्धशतक शामिल थे। 215 रन की पारी उनका बेस्ट स्कोर रही जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आई।



ICC World test championship





केन विलियमसन


न्यूजीलैंड के कप्तान और WTC playing 11 के कप्तान केन विलियमसन को टीम चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए रखा गया। केन विलियमसन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 10 मैच खेले जिसमें 61.2 की औसत के साथ 918 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। वेस्ट इंडीज के खिलाफ 251 रन की पारी उनका बेस्ट स्कोर रही। केन विलियमसन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 49 और दूसरी पारी में 54 रन बनाए।



ICC World test championship




स्टीवन स्मिथ


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को इस टीम में पांचवे स्थान पर रखा गया है। स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 13 मैचों में 63.83 की औसत से 1341 रन बनाए जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहे। उनका बेस्ट प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ रहा जहां उन्होंने 211 रन की पारी खेली।



WTC playing 11 के ऑलराउंडर्स



बेन स्टोक्स


गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले बेन स्टोक्स को ऑलराउंडर्स की सूची में स्थान दिया गया है। वह इस टीम के एकमात्र ऑलराउंडर हैं। बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 17 मैचों में 1334 रन बनाए जिसमे उनका औसत 46 का रहा। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 176 रन का रहा जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया। लेकिन इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनकी सबसे अच्छी पारी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में आई जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाकर अकेले मैच को जीत लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट आउट हो चुके थे।



ICC World test championship




WTC playing 11 के विकेटकीपर



ऋषभ पंत


भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी इस टीम में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 12 मैचों में 39.27 की औसत से 707 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 101 रन रहा जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया। लेकिन उनकी सबसे शानदार पारी गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेस करते हुए आई। इस मैच में 328 रन का पीछा कर रही भारतीय टीम को ऋषभ पंत ने नाबाद 89 रन बनाकर शानदार जीत दिलाई। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया 32 साल बाद गाबा के मैदान पर हारा था।



WTC playing 11 के गेंदबाज


रविचंद्रन अश्विन


भारत के फिरकी गेंदबाज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन को इस टीम में शामिल किया गया है। अश्विन ने अपने 14 मैचों में 20.33 की औसत से 71 विकेट झटके जिसमें 145 रन देकर 7 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। इस दौरान उन्होंने 4 बार एक पारी में 5 विकेट लिए।



ICC World test championship




पेट कमिंस


विश्व के नंबर एक और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पेट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 14 मैच में 70 विकेट हासिल किए जिसमें उनका औसत 21.02 का रहा। 28 रन देकर पांच विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। उन्होनें इस दौरान 1 बार पारी में 5 विकेट निकले।



ICC World test championship




कायल जेमिसन


न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंदबाज कायल जेमिसन जिन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था को इस टीम में शामिल किया गया है। कायल जेमिसन ने 7 मैच में 12.53 के जबरदस्त औसत के साथ 43 विकेट निकले। 48 रन देकर छह विकेट उनका सर्वोच्च प्रदर्शन रहा। लेकिन उनका सबसे शानदार प्रदर्शन इंडिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आया जहां उन्होंने 57 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इस दौरान जेमिसन ने मैच में 5 बार 5 या इससे ज्यादा विकेट लिए वहीं एक बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए।



टिम साउदी

न्यूजीलैंड के एक और तेज गेंदबाज को इस टीम में शामिल किया गया है। टिम साउदी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 11 मैचों में 20.82 की औसत से 56 विकेट लिए। 32 रन देकर पांच विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 



WTC playing 11


रोहित शर्मा, दिमुथ करुणारत्ने, मर्नुस लबूसचग्ने, केन विलियमसन (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, कायल जेमिसन, पेट कमिंस, टिम साउदी


 




0 Comments: