Headlines
Loading...
PSL-2021 Final/Multan sultans vs Peshawar zalmi/ पेशावर जाल्मी को हराकर मुल्तान सुल्तान ने जीता पीएसएल 6 का खिताब

PSL-2021 Final/Multan sultans vs Peshawar zalmi/ पेशावर जाल्मी को हराकर मुल्तान सुल्तान ने जीता पीएसएल 6 का खिताब

मुल्तान सुल्तान और पेशावर ज़ाल्मी के बीच देर रात खेले गए PSL के फाइनल मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने पेशावर को 47 रन से हराकर अपना पहला PSL खिताब जीत लिया।



PSL-2021 Final/Multan sultans vs Peshawar zalmi



PSL 6 में मुल्तान सुल्तान और पेशावर ज़ाल्मी ने लीग मैचेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई जहां 24 जून को दिनों के बीच टक्कर हुई। फाइनल मुकाबले में मुल्तान ने पेशावर को 47 रन से हराकर PSL 6 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।



फाइनल मुकाबले में पेशावर ज़ाल्मी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुल्तान सुल्तान ने पहले मिले बल्लेबाजी के निमंत्रण को हाथों हाथ लिया और मैच में 206 रन जड़ दिए।



मुल्तान सुल्तान के ओपनर बल्लेबाज शान मसूद और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 68 रनों की साझेदारी निभाई।



इस साझेदारी को मोहम्मद इमरान ने शान मसूद को आउट करके तोड़ा। शान मसूद ने 39 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान भी मोहम्मद इमरान का शिकार बने। मोहम्मद रिजवान टीम के 83 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने ने 30 रन बनाए।




इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शोएब मकसूद और रिले रुसो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रन रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर डाली। शोएब मकसूद 35 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं रिले रुसो ने 238.2 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 21 गेंद में 50 रन ठोक डाले।




इन दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुल्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का विशाल स्कोर बनाया।



मुल्तान के गेंदबाजों के आगे पस्त हुए पेशावर के बल्लेबाज




207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर ज़ाल्मी की टीम कभी भी मैच में जीतने की स्थिति में नहीं दिखी।



पेशावर की शुरुआत अच्छी रही और कामरान अकमल और इनफॉर्म बल्लेबाज हजरातुल्ला ज़ज़ाई ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। पेशावर के इनफॉर्म बल्लेबाज हजारतुल्लाह ज़ाज़ाई जिन्होंने पेशावर को दोनों नॉकआउट मैच अपनी बल्लेबाजी से जिताए थे इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके।




हजरतुल्लाह जजई इस मैच में केवल 6 रन बना सके। वह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लैसिंग मुजराबानी का शिकार बने।



मुल्तान के गेंदबाजों ने पेशावर के बल्लेबाजों को टिकने ही नहीं और पेशावर की टीम 20 में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 159 रन ही बना सकी और 47 रन से यह मुकाबला हार गई।



पेशावर की ओर से अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। वहीं पेशावर की ओर से कामरान अकमल ने 36, रोवमेन पॉवेल ने 24 और शर्फेन रदरफोर्ड ने 18 रन बनाए।




मुल्तान की ओर से स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने 3 विकेट लिए वहीं इमरान खान और ब्लेसिंग मुजराबनी को 2-2 और सोहैल तनवीर को 1 विकेट मिला।



शोएब मकसूद बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज



मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शोएब मकसूद को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। मैच में मकसूद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।




वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। शोएब मकसूद ने टूर्नामेंट में लगभग 50 के औसत से 428 रन बनाए वहीं पूरे टूर्नामेंट की बात की जाए तो सबसे ज्यादा रन कराची किंग्स के बाबर आजम ने बनाए। बाबर आजम ने टूर्नामेंट में 558 रन बनाए।




वहीं टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की बात की जाए तो इसमें नाम आता है सहनवाज धानी का, साहनवाज धानी ने 10 मैच में कुल 20 विकेट चटकाए। वहीं 18 विकेट लेकर पेशावर के कप्तान वहाब रियाज इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में 16 विकेट लेकर लाहौर के गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी तीसरे स्थान पर रहे।



मुल्तान सुल्तान ने जीती अपनी पहली PSL trophy




मुल्तान सुल्तान ने पेशावर ज़ाल्मी को हराकर अपना पहला PSL खिताब जीता है जबकि इससे पहले मुल्तान की टीम कभी फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। 



PSL के इतिहास में सबसे ज्यादा 2 बार यह ट्रॉफी कराची किंग्स ने जीती है वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड, क्वेट्टा ग्लैडिएटर्स और पेशावर ज़ालमी ने इस ट्रॉफी को 1-1 बार उठाया है।



पेशावर ज़ाल्मी ने खेला अपना चौथा फाइनल



पेशावर की टीम अभी तक psl इतिहास में सबसे ज्यादा 4 फाइनल खेल चुकी लेकिन उसे केवल एक खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज हुई है। PSL के सीजन दो में पेशावर ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। 



इस जीत बाद पेशावर की टीम अपने लगातार 3 फाइनल मुकाबले हार चुकी है। सीजन 3 में उसे इस्लामाबाद यूनाइटेड के हाथों हार मिली थी वहीं सीजन 4 में क्वेटा की टीम ने पेशावर को परास्त किया था।


0 Comments: