Headlines
Loading...
ICC world test championship final: भारी बारिश की वजह से पहले सत्र का खेल रद्द टॉस में हुई देरी

ICC world test championship final: भारी बारिश की वजह से पहले सत्र का खेल रद्द टॉस में हुई देरी

साउथैम्पटन में भारी बारिश के चलते टॉस में हुई देरी नहीं खेला जाएगा पहले सत्र का खेल


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बारिश ने दस्तक दे दी है। इंगलैंड के साउथैम्पटन में भारी बारिश की वजह से टॉस में देरी हो गई है वहीं भारी बारिश के कारण पहले सत्र का खेल भी नहीं खेला जा सकेगा।


ICC world test championship final
Source-google - source image - nzc.tv



भारत ने टॉस से पहले ही अपनी टीम की घोषणा कर दी थी। भारत की 15 सदस्यीय टीम में से उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, रिद्धिमान साहा और हनुमा बिहारी को बाहर कर दिया गया है।


मैच ड्रॉ या रद्द होने पर दोनों टीमें बनेंगी संयुक्त विजेता


बारिश की वजह से इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले सत्र का खेल रद्द हो गया है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो भारत दूसरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में संयुक्त विजेता बनेगी। इससे पहले भारत 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी बारिश के कारण शेयर कर चुका है।


यह है भारत की अंतिम एकादश


रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत(विकेट कीपर), रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा,जसप्रीत बुमराह।


भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड


भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक एक दूसरे से 59 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से भारत को 21 तो न्यूजीलैंड को 12 मुकाबलों में जीत मिली है वहीं 26 मुकाबले टाई हुए हैं। लेकिन यह टेस्ट मैच इंग्लैंड में खेला जा रहा है जिस कारण पुराने रिकॉर्ड कोई मायने नहीं रखते क्योंकि इंग्लैंड का साउथैंपटन मैदान दोनो टीमों के लिए न्यूट्रल मैदान होगा और कोई भी टीम दमदार प्रदर्शन करके बाजी मार सकती है।


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों टीमों का सफर


आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों में दोनो ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत की बात की जाए तो भारत ने अपने 17 मुकाबलों में से 12 जीते है तो उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है वहीं 1 मैच ड्रॉ रहा है।


72.2 प्रतिशत मैच जीतने के साथ भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।


दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने 11 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की और 4ऐचों में उसे हार्वका सामना करना पड़ा। 70 प्रतिशत मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।


ICC world test championship final




हाल ही न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराई थी टेस्ट सीरीज


हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मध्य खेली गई दी मैचों की टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को धूल चटाकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी पुख्ता कर ली है। क्योंकि यह मैच इंग्लैंड में ही हुए थे जिस कारण न्यूजीलैंड इंग्लैंड की परिस्थितियों से वाकिफ हो चुकी है



रविचंद्रन अश्विन के पास है टेस्ट चैम्पियनशिप में गोल्डन बॉल जीतने का मौका


रविचंद्रन अश्विन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 13 मैचों में 67 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 3 स्थान पर काबिज हैं। उनसे आगे केवल पेट कमिंस (70) और स्टुअर्ट ब्रॉड (69) हैं लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नही पहुंच सकी इसलिए अश्विन के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का मौका होगा। 


यह है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप पांच बॉलर


1 पेट कमिंस             -         70 विकेट
2 स्टुअर्ट ब्रॉड            -         69 विकेट
3 रविचंद्रन अश्विन      -         67 विकेट
4 नाथन लियोन         -         56 विकेट
5 टिम साउदी            -         51 विकेट


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप - 5 बल्लेबाज


1 मारनश लवुशचांग   -        1675 रन
2 जो रूट                 -        1660 रन
3 स्टीवन स्मिथ          -        1341 रन
4 बेन स्टोक्स             -       1334 रन
5 अजिंक्य रहाणे        -       1095 रन


भारत के पास है इतिहास रचने का मौका



भारत के पास आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। यदि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को जीत जाती है तो वह तीनों फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जायेगी। भारत ने इससे पहले 1983 और 2011 में वनडे विश्व कप वहीं 2007 में टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। 


वही दूसरे रिकॉर्ड की बात की जाए तो अगर भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत लेता है तो भारत किसी वर्ल्ड कप का पहला टाइटल दो बार जीतने वाली पहली टीम बन जायेगी। इससे पहले भारत ने 2007 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले टाइटल को अपने किया था। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 5 रन से हराकर अपना पहला टी20 विश्व कप जीता था।


पहली बार न्यूट्रल वेन्यू (Neutral venue) पर खेलेगा भारत


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथैंपटन के मैदान पर खेला जाएगा। इसका मतलब है कि भारत पहली बार कोई टेस्ट मैच न्यूट्रल मैदान पर खेलेगा। 
भारत और बांग्लादेश को छोड़कर बाकी सभी टीमें कभी न कभी न्यूट्रल मैदान पर खेली हैं लेकिन अब भारत का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हो जायेगा।



0 Comments: