Headlines
Loading...
किसमे कितना है दम कौन जीतेगा WPL का सीजन वन

किसमे कितना है दम कौन जीतेगा WPL का सीजन वन

महिला प्रीमियर लीग यानी WPL की शुरुआत कल 4 मार्च से होने वाली है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। सभी टीमें जोर शोर से तैयारी में जुटी हैं। लीग में कुल पांच टीमें शिरकत कर रहीं हैं।




WPL में कुल 22 मुकाबले खेले जायेंगे जिनमें 20 मुकाबले लीग के और 2 मुकाबले नॉकआउट के होंगे। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ 2 - 2 मुकाबले खेलेंगी। अंकतालिका में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर में हिस्सा लेंगी।


महिला प्रीमियर लीग के प्रथम संस्करण में कुल पांच टीमें गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल हिस्सा ले रहीं हैं।


WPL 2023 में सभी टीमों की squad

WPL का विस्तृत Schedule


WPL का प्रसारण


वूमेन प्रीमियर लीग का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा वहीं आप मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड करके WPL का मुफ्त में आनंद उठा सकते हैं।




WPL के सबसे मंहगे खिलाड़ी


WPL में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। ऑक्शन में सबसे अधिक कमाई करने वाली 5 खिलाड़ी इस प्रकार हैं --


1. स्मृति मांधना (RCB) - 3.4 करोड़


2. एश्ली गार्डनर (GG) - 3.2 करोड़


3. नताली स्कीवर (MI) - 3.2 करोड़


4. दीप्ती शर्मा (UPW) - 2.6 करोड़


5. जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) - 2.2 करोड़ 



0 Comments: